भारत ने T20I क्रिकेट के इतिहास में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की
Photo Credit: BCCI
भारत ने बुधवार को तीन मैचों की सीरीज के तीसरे और अंतिम T20 में न्यूजीलैंड को 168 रन से हरा दिया. यह मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला गया.
यह T20I क्रिकेट इतिहास में भारत की अब तक की सबसे बड़ी जीत (रनों के हिसाब से) है.
इसी के साथ भारत ने सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली है. भारतीय टीम की कप्तानी हार्दिक पांड्या ने की.
T20I क्रिकेट में भारत की पिछली सबसे बड़ी जीत 29 जून, 2018 को आई थी, जब टीम ने आयरलैंड को 143 रनों से हराया था.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
