अभिनेत्री फ्लोरा सैनी ने एक फिल्म प्रोडूसर निर्माता के साथ अपने अपमानजनक संबंधों को याद करते हुए कहा – ‘वह मेरे निजी अंगों पर मुक्का मारता था’

Flora Saini
The Hindi Post

मुंबई | ‘स्त्री’, ‘प्रेमा कोसम’ (तेलुगु फिल्म) और ‘नरसिम्हा नायडू’ सहित कई फिल्मों में काम कर चुकी अभिनेत्री फ्लोरा सैनी ने एक ‘फेमस प्रोड्यूसर’ के साथ अपने खराब संबंधों (अब्यूसिव रिलेशनशिप) के बारे में खुलासा किया हैं. उन्होंने कहा कि उनका एक्स-बॉयफ्रेंड उनके प्राइवेट पार्ट्स और उनके चेहरे पर मुक्के मारता था. अभिनेत्री ने खुलासा किया कि उनके पूर्व प्रेमी-निर्माता गौरांग दोषी ने 14 महीने के लंबे रिश्ते में उनके साथ मारपीट की. फ्लोरा ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया, जहां उन्होंने अपने निजी जीवन के बारे में बताया.

फ्लोरा ने कहा कि वो 20 साल की थी और प्यार में थी. उनको एक फेमस प्रोडूसर से प्यार था. लेकिन जल्द ही चीजें बदल गई. वह गाली-गलौज करने लगा. उसने मेरे चेहरे और मेरे निजी अंगों पर मुक्के मारे. उसने मेरा फोन ले लिया और मुझे काम छोड़ने के लिए मजबूर किया. 14 महीने तक उसने मुझे किसी से बात नहीं करने दी. एक शाम उसने जब फिर से मारपीट की तो मैं मौका पाकर घर से भाग निकली.

फ्लोरा ने आगे कहा कि वह अपने माता-पिता के साथ रहने के लिए वापस लौट गई. उन्होंने कहा कि जिस आघात से वह गुजरी थी, उससे उबरने में उन्हें समय लगा. मुझे एक्टिंग करना पसंद था तो मैं एक्टिंग की दुनिया में लौट गई.

फ्लोरा ने क्लिप को कैप्शन दिया: “जीवन को केवल आगे जिया जा सकता है और आपके जीवन में कुछ सबसे बड़े आशीर्वाद आपके सबसे बड़े सबक के बाद आते हैं…..मैं अब भी परियों की कहानियों में विश्वास करती हूं.

हिंदी पोस्ट वेब/आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!