सूर्यकुमार यादव ने की योगी आदित्यनाथ से मुलाकात, CM ने खास तरह से दी जानकारी

Suryakumar Yadav

Photo: Twitter@myogiadityanath

The Hindi Post

सोशल मीडिया पर भारतीय क्रिकेटर सूर्यकुमार यादव और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मुलाकात की एक तस्वीर वायरल हो रही हैं. इस फोटो को योगी आदित्यनाथ के अकाउंट से ट्वीट किया गया हैं. फोटो के ट्वीट होने के तीन घंटो के अंदर ही इस पर 6 लाख व्यूज हैं.

सूर्यकुमार और योगी आदित्यनाथ की मुलाकात, लखनऊ स्थित CM आवास पर हुई.

CM योगी ने मीटिंग की फोटो शेयर करते हुए लिखा, “लखनऊ में सरकारी आवास पर युवा और ऊर्जावान स्काई (मिस्टर 360°) के साथ.”

सूर्यकुमार यादव को SKY के नाम से भी उनके साथी क्रिकेटर बुलाते हैं. साथ ही उन्हें मिस्टर 360 के नाम से भी जाना जाता हैं. मुख्यमंत्री ने भी यही नाम लिखकर सूर्यकुमार यादव के साथ अपनी तस्वीर सोशल मीडिया पर साझा की हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!