लड़कियों के न्यूड वीडियो कॉल से कई परेशान, कई गंवा चुके हैं लाखों, पुलिस ने कहा – सतर्क रहें और तुरंत शिकायत करें

Video Call (1)

सांकेतिक तस्वीर | Pixabay

The Hindi Post

नोएडा | गौतमबुद्ध नगर जिले (नोएडा) में कई दिनों से फ्रॉड का एक नया तरीका देखने को मिल रहा है. इसमें लड़कियां वीडियो कॉल का सहारा लेकर सामने वाले से लाखों रुपए की ठगी कर लेती हैं. सामने वाला सब कुछ जानते हुए भी लाखों रुपए गंवा देता है. ऐसे कई मामले सामने आ चुके हैं, जिनमें जिले के नामी-गिरामी सरकारी और प्राइवेट नौकरी करने वाले लोगों से यह लड़कियां ठगी कर चुकी हैं.

यह लड़कियां वीडियो कॉल करके न्यूड हो जाती हैं. कॉल उठाने के बाद सामने वाला जब तक कुछ समझता है तब तक यह लड़कियां कुछ अश्लील हरकतें करके स्क्रीन को रिकॉर्ड लेती हैं. इसके बाद शुरू होता हैं ब्लैकमेल करने का खेल. रिकॉर्ड किया गया वीडियो सबसे पहले शख्स (जिसको वीडियो कॉल किया गया था) को भेजा जाता हैं. उससे पैसो की मांग की जाती हैं. पैसे नहीं देने पर वीडियो को सोशल मीडिया पर अपलोड करने की धमकी दे जाती हैं. बदनामी के डर को देखते हुए लोग इनके झांसे में आ जाते हैं और इन्हें पैसे दे देते हैं.

बीते दिनों ऐसे ही कॉल करके सेक्टर 62 में रहने वाले सेवानिवृत्त अधिकारी से यह ठग लाखों रुपए की ठगी कर चुके हैं. साथ ही साथ सेक्टर 76 की एक सोसाइटी में रहने वाले एक नामी-गिरामी व्यक्ति से भी इन्होंने 2 लाख से ज्यादा की ठगी की थी.

इस मामले में पुलिस अधिकारियों का कहना है कि साइबर ठगी का यह नया तरीका हैं. ऐसे ठगों के वीडियो कॉल से बचने के लिए कोशिशें करनी चाहिए. पुलिस ने कहा कि अनजान नंबर से आने वाली वीडियो कॉल को रिसीव नहीं करना चाहिए. अगर इस तरीके की कॉल रिसीव हो भी गई है तो इसकी शिकायत तुरंत नजदीकी पुलिस स्टेशन से करनी चाहिए.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!