लखनऊ: कार की सनरूफ खोलकर युवक-युवती करते नजर आए रोमांस, वीडियो हो रहा वायरल

Lucknow Romance (1)
The Hindi Post

उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ फिर से खबरों में है. दरअसल, यहां से एक वीडियो वायरल हुआ है. इस वीडियो में एक युवक और युवती कार का सनरूफ खोलकर अश्लीलता करते नजर आ रहे हैं. बताया जा रहा कि यह वीडियो रविवार देर रात का है. यह भी कहा जा रहा है कि यह वीडियो लखनऊ के लोहिया पथ का है. पीछे चल रहे राहगीर ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. फिलहाल, गौतमपल्ली पुलिस सीसीटीवी कैमरे की मदद से पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आखिर यह वीडियो किस दिन का है. साथ ही कार का मालिक कौन है इसका भी पता लगाने की कोशिश को रही है. इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी.

कुछ दिन पहले लखनऊ से ही एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था जिसमें दिख रहा था कि युवक गाड़ी चला रहा है और युवती उसके गोद में बैठकर उसको गले लगा रही है और साथ ही उसे चुम रही है. युवक-युवती का इस तरह से खुलेआम रोमांस करने का यह वीडियो वायरल होने के बाद, पुलिस ने युवक को युवक को अरेस्ट कर लिया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!