लखनऊ एयरपोर्ट से 4 महीने के लिए बंद रहेंगी रात की उड़ानें

Airport Pixabay silhouette-ge06f9ffaf_640

सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)

The Hindi Post

लखनऊ | लखनऊ का चौधरी चरण सिंह अंतर्राष्ट्रीय हवाईअड्डा 23 फरवरी से 11 जुलाई तक चार महीने के लिए रात्रि उड़ान संचालन नहीं करेगा. यह जानकारी हवाई अड्डे के अधिकारियों ने दी है. इस अवधि के दौरान रात 9:30 बजे से सुबह 6 बजे के बीच किसी भी उड़ान का संचालन नहीं होगा.

इस अवधि के दौरान लखनऊ हवाईअड्डा अपने मौजूदा रनवे (एयरसाइड) के विस्तार और उसको अपग्रेड करने का काम करेगा.

हवाई अड्डे के एक प्रवक्ता ने कहा, “चार महीने की अवधि के दौरान हवाई अड्डे पर बुनियादी ढांचे को उन्नत करने के लिए तीन नए लिंक टैक्सीवे, विमान संचालन के लिए नई ग्राउंड लाइट, रनवे आदि का विकास किया जाएगा.”

उन्होंने कहा, “हमने यात्रियों की सुविधा के लिए एयरलाइन्स को 8.5 घंटे के लिए रनवे की अनुपलब्धता के बारे में सूचित कर दिया है.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!