भारत Vs न्यूजीलैंड: श्रेयस अय्यर पीठ की चोट के कारण वनडे सीरीज से हुए बाहर

Shreyas Iyer (1)

Photo: Instagram/Shreyas Iyer

The Hindi Post

भारतीय बल्लेबाज श्रेयस अय्यर पीठ की चोट के कारण न्यूजीलैंड के खिलाफ आगामी 3 मैचों की एकदिवसीय श्रृंखला से बाहर हो गए हैं. भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने मंगलवार (17 जनवरी) दोपहर को एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम इस बारे में जानकारी दी.

रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर के बल्लेबाज रजत पाटीदार को श्रेयस के स्थान पर नामित किया गया है.

पाटीदार वर्तमान में रणजी ट्रॉफी के मौजूदा सत्र में अच्छा प्रदर्शन किया हैं और उन्होंने विदर्भ के खिलाफ शतक भी बनाया.

इंडियन प्रीमियर लीग के 2022 संस्करण में RCB के लिए शानदार शतक लगाकर पाटीदार ने खूब प्रशंसा पाई. पाटीदार बेहतरीन बल्लेबाज हैं और उनमें दबाव झेलने की क्षमता है. वह आक्रामक रूप से स्पिन और तेज गति की गेंदों को हिट करने में सक्षम हैं.

भारत और न्यूजीलैंड के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज की शुरुआत 18 जनवरी से होगी. सीरीज का पहला वनडे बुधवार को हैदराबाद में खेला जाएगा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!