सफल सर्जरी के बाद ऋषभ पंत ने कहा – रिकवरी के रास्ते पर हूं..

Rishabh Pant shares image of two boys who helped him after accident Jan 16
The Hindi Post

नई दिल्ली | विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत का 30 दिसंबर को भयानक एक्सीडेंट हो गया था. इस दुर्घटना में वो बुरी तरह घायल हो गए थे. अब वो मुंबई के एक अस्पताल में भर्ती है जहां उनका इलाज जारी है.

इस एक्सीडेंट के बाद, पहली बार ऋषभ ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. ऋषभ ने मिल रहे समर्थन और शुभकामनाओं के प्रति आभार जताते हुए कहा कि उनकी रिकवरी अच्छी हो रही है और वह आगे की चुनौतियों के लिए तैयार हैं.

पंत ने सिलसिलेवार ट्वीट में यह भी कहा कि उनकी सर्जरी सफल रही. उन्होंने कहा, “मैं आपके समर्थन और शुभकामनाओं के लिए आभारी हूं. मुझे आपको यह बताते हुए खुशी हो रही है कि मेरी सर्जरी सफल रही. रिकवरी अच्छी हो रही है और मैं आगे की चुनौतियों के लिए तैयार हूं.”

पंत ने, बीसीसीआई, जय शाह और सरकारी अधिकारियों को उनका साथ देने के लिए धन्यवाद भी कहा.

उन्होंने आगे लिखा, “मैं दिल से अपने सभी प्रशंसकों, साथियों, डॉक्टरों और फिजियो को धन्यवाद देना चाहता हूं.”

इसके साथ ही, ऋषभ ने एक और ट्वीट किया और उसमें उन दो लड़को की फोटो शेयर की जिन्होंने एक्सीडेंट के बाद उनकी मदद की थी. इन युवकों का नाम है – रजत कुमार और निशु कुमार. ऋषभ ने रजत और निशु को भी धन्यवाद कहा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!