बिहार: केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के काफिले में शामिल पुलिस जीप पलटी; 5 घायल
अश्विनी चौबे (फाइल फोटो | आईएएनएस)
केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे के काफिले के साथ चल रही एक पुलिस जीप रविवार रात बिहार में दुर्घटनाग्रस्त हो गई. हादसा बिहार में मथिला और नारायणपुर के बीच हुआ. इस हादसे में वाहन चालक समेत पांच पुलिसकर्मी घायल हो गए है.
पुलिस जीप खाई में गिरकर पलट गई. दुर्घटना के कारण का अभी पता नहीं चला है.
खबरों के मुताबिक, हादसे में अश्विनी चौबे बाल-बाल बच गए. घटना के बाद स्थानीय लोग भी पुलिसकर्मियों को बचाने के लिए पहुंच गए. घायलों को अस्पताल ले जाया गया है.
बक्सर से पटना जाने के क्रम में डुमराव के मठीला-नारायणपुर पथ के सड़की पुल के नहर में कारकेड में चल रही क़ोरानसराय थाने की गाड़ी दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। प्रभु श्रीराम की कृपा से सभी कुशल हैं। घायल पुलिसकर्मियों एवं चालक को लेकर डुमराव सदर अस्पताल जा रहा हूं। pic.twitter.com/ybTVi6jn5v
— Ashwini Kr. Choubey (@AshwiniKChoubey) January 15, 2023
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
