नेपाल: विमान हादसे में UP के 4 और बिहार के 1 युवक की गई जान, प्लेन क्रैश से पहले बना रहा थे वीडियो
Photo: IANS
नेपाल में रविवार को हुए दर्दनाक विमान हादसे में 68 लोगों की मौत हो गई. नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के अनुसार, मृतक यात्रियों में 53 नेपाली नागरिक, पांच भारतीय, चार रूसी, एक आयरिश, एक ऑस्ट्रेलियाई नागरिक शामिल है.
अब जो जानकारी सामने आई है वो यह है कि पांच मृतक भारतीयों में चार यूपी से है और एक बिहार से. भारतीय नागरिकों की मौत पर यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शोक प्रकट किया है. उन्होंने ट्विटर पर लिखा, “नेपाल में हुई विमान दुर्घटना अत्यंत दुःखद है. इसमें भारतीय नागरिकों समेत काल-कवलित हुए सभी लोगों के प्रति विनम्र श्रद्धांजलि! मेरी संवेदनाएं शोकाकुल परिजनों के साथ हैं.”
उन्होंने आगे लिखा कि, “उत्तर प्रदेश के काल-कवलित हुए लोगों के पार्थिव शरीर को राज्य में लाने की व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को विदेश मंत्रालय से समन्वय करने हेतु निर्देश दिए गए हैं.”
उत्तर प्रदेश के काल-कवलित हुए लोगों के पार्थिव शरीर को राज्य में लाने की व्यवस्था करने के लिए अधिकारियों को विदेश मंत्रालय से समन्वय करने हेतु निर्देश दिए गए हैं।
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) January 15, 2023
मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, पांच भारतीय जो इस हादसे का शिकार हुए, उसमें से चार लोग यूपी से थे. यह सभी गाजीपुर के रहने वाले थे. मृतकों की पहचान विशाल शर्मा, सोनू जायसवाल, संजय जायसवाल, अभिषेक कुशवाहा और अनिल राजभर के रूप में हुई है. संजय जायसवाल बिहार के सीतामढ़ी जिले के रहने वाला था.
इनमें से एक ने प्लेन क्रैश से ठीक पहले विमान के अंदर से वीडियो बनाया था. यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर देखा जा सकता है. खबरों के मुताबिक, वीडियो को सोनू जायसवाल नाम के एक भारतीय यात्री ने फेसबुक पर लाइव-स्ट्रीम किया था. वीडियो में विमान के दुर्घटनाग्रस्त होने और आग की लपटों में घिरने से कुछ ही क्षण पहले यात्री मुस्कुरा रहा है, शायद उसको अंदाजा ही नहीं होगा कि अगले पल इतना बड़ा हादसा होने वाला है.
The unfortunate video recording
#NepalPlaneCrash pic.twitter.com/gJ8Ix56wiV
— Akash Singh (@akki_gp) January 15, 2023
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
