कटक: जंगल में पेड़ से लटका मिला महिला क्रिकेटर का शव, पुलिस जांच में जुटी

Rajshree Swain (1)

फोटो: ट्विटर

The Hindi Post

क्रिकेट जगत से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने सबको हिला कर रख दिया है. भारतीय महिला क्रिकेटर राजश्री स्वैन की मौत हो गई है.

मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, ओडिशा की महिला क्रिकेटर राजश्री स्वैन का शव कटक (ओडिशा) के गुरुदिझटिया जंगल में एक पेड़ से लटका हुआ मिला.

रिपोर्टस के मुताबिक, वह 11 जनवरी से लापता थी. जंगल के पास उनका स्कूटर लावारिस हालत में खड़ा मिला.

पुलिस उपायुक्त पिनाक मिश्रा ने ANI को बताया, “ओडिशा की महिला क्रिकेटर राजश्री स्वैन का शव कटक शहर के पास एक घने जंगल के अंदर मिला. उनका शव एक पेड़ से लटका हुआ था. वह 11 जनवरी से लापता थी, और उसके कोच ने 12 जनवरी को शिकायत दर्ज कराई थी.”

उन्होंने कहा कि, “हमने अप्राकृतिक मौत का मामला दर्ज किया है. शव अठागढ़ इलाके के गुरुदिझटिया जंगल में एक पेड़ से लटका मिला. हम सभी एंगल्स से मौत की जांच करेंगे.”

फिलहाल महिला क्रिकेटर की मौत के कारण का पता नहीं चल पाया है. मिश्रा का मानना है कि स्वैन की मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद होगा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!