केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को जान से मारने की धमकी

Nitin Gadkari PIB

File Photo | PIB

The Hindi Post

केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के नागपुर कार्यालय में उन्हें जान से मारने की धमकी भरे दो फोन कॉल आए हैं.

सूत्रों के मुताबिक, नितिन गडकरी के कार्यालय के लैंडलाइन नंबर पर एक अज्ञात व्यक्ति ने दो बार फोन किया और जान से मारने की धमकी दी.

फोन करने वाले शख्स ने कार्यालय को उड़ा देने की भी धमकी दी. वहां मौजूद कर्मचारियों ने आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी.

सूत्रों ने कहा कि केंद्रीय मंत्री के कार्यालय में सुबह 11:30 से 11:40 के बीच लगातार दो फोन कॉल आए.

नागपुर पुलिस और नितिन गडकरी के कार्यालय ने इस खबर की पुष्टि की है. पुलिस ने जांच शुरू कर दी है. साथ ही गडकरी के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!