जोशीमठ के बाद अब उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ में मकानों में पड़ी दरारे

Aligarh cracks (1)
The Hindi Post

अलीगढ़ | अलीगढ़ के कई घरों में दरारें आ गई है. अलीगढ़ में बिल्कुल वैसा ही नजारा देखने को मिल रहा है जैसा कि उत्तराखंड के जोशीमठ में देखने को मिला था. इससे स्थानीय निवासियों में दहशत का माहौल है.

अलीगढ़ नगर निगम के अतिरिक्त आयुक्त राकेश कुमार यादव ने कहा, “हम अपनी टीम भेजेंगे और जांच की जाएगी कि ऐसा क्यों हुआ.”

स्थानीय लोगों के अनुसार सरकार द्वारा स्मार्ट सिटी योजना के तहत पाइप लाइन बिछाई गई थी, जो अब कथित तौर पर लीक हो रही है, जिससे यह दरारें आ रही हैं.

कंवरीगंज क्षेत्र के घरों में दरारें और रिसाव की सूचना मिली है.

स्थानीय निवासी मंसूर अली ने कहा, 3-4 दिन हो गए हैं. हमने विभाग को इसके बारे में सूचित किया है, लेकिन अभी तक कोई सहायता प्रदान नहीं की गई है.

बता दें, जोशीमठ में इस महीने की शुरूआत में सैकड़ों घरों में दरारें पड़नी शुरू हो गई थी. कई परिवारों को निकाला गया. कई लोगों को अस्थायी राहत केंद्रों या किराए के आवास में जाने का निर्देश दिया गया है.

कुछ ऐसे क्षेत्र (जोशीमठ) चिन्हित किये गए हैं जिनमें रहना सुरक्षित नहीं माना जा रहा. कुल 86 घर है जो असुरक्षित क्षेत्र में है. जोशीमठ जिला प्रशासन ने रहने के लिए इन असुरक्षित घरों पर रेड क्रॉस का निशान लगा दिया है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!