श्रद्धा वालकर हत्याकांड के आरोपी आफताब पूनावाला ने कानून की किताबें, गर्म कपड़ो की मांग की
पुलिस हिरासत में आफताब (फाइल फोटो | आईएएनएस)
श्रद्धा वालकर मर्डर केस में आरोपी आफताब अमीन पूनावाला की न्यायिक हिरासत को एक बार फिर से बढ़ा दिया गया है. दिल्ली की साकेत कोर्ट ने आफताब पूनावाला की न्यायिक हिरासत अगले 14 दिनों के लिए बढ़ा दी है.
आफताब ने पढ़ाई के लिए कानून की कुछ किताबों की मांग की है. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, तिहाड़ जेल के अधिकारी इस मांग पर सहमत हो गए है.
कोर्ट ने अधिकारियों को उसे गर्म कपड़े मुहैया कराने का भी निर्देश दिया है.
अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वॉकर की हत्या करने और उसके शरीर के 35 टुकड़े करने के आरोपी पूनावाला को जेल नंबर 4 के सेल नंबर 15 में रखा गया है. वह दो अन्य कैदियों के साथ अपनी सेल साझा करता है और शतरंज खेलता है. जेल अधिकारियों ने एएनआई को बताया कि कभी-कभी वह अकेले शतरंज खेलता है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
