महिला को मंदिर के अंदर पटक-पटक कर पीटा, घसीटते हुए बाहर ले जाया गया

woman thrashed in temple in Karnataka (1)

Photo: Screengrab

The Hindi Post

बेंगलुरू | बेंगलुरू के एक मंदिर में महिला के साथ बदसलूकी का मामला सामने आया है. यह घटना CCTV में रिकॉर्ड हो गई. जो वीडियो फुटेज सामने आई है, उसके अनुसार, महिला को बेहरमी से मारा-पीटा जा रहा है. यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

पुलिस ने शुक्रवार को बताया कि, पीड़ित महिला हेमवती ने अमृतहल्ली पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई है.

हेमवती ने अपनी शिकायत में कहा है कि 21 दिसंबर को उसके साथ मारपीट की गई थी. महिला ने मारपीट करने आरोप, लक्ष्मी नरसिम्हा स्वामी मंदिर के ‘धर्मदर्शी’ मुनिकृष्णा पर लगाया है. यह मंदिर अमृतहल्ली इलाके में स्थित है.

वीडियो में दिख रहा है कि एक शख्स महिला को बार-बार थप्पड़ मार रहा है और उनको बालों से पकड़कर घसीट रहा है. मुनिकृष्णा के खिलाफ आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

दूसरी तरफ मुनिकृष्णा ने पुलिस को बताया कि महिला ने दावा किया कि भगवान वेंकटेश्वर उसके पति थे और वह गर्भगृह में मूर्ति के बगल में बैठना चाहती थी. “जब उसकी इस मांग को खारिज कर दिया गया तो उसने पुजारी पर थूक दिया था जिसके बाद उसे वहां से जाने के लिए कहा गया. महिला के नहीं मानने पर उसे पीटा गया और घसीटते हुए बाहर ले ले जाया गया.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!