“मेरा बस चले तो मैं रेप करने वालों और गैंगस्टरों के बाल कटवाकर उन्हें मार्केट में घुमाऊं”
Photo: Ravi Shankar Vyas/IANS
उदयपुर | राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने रेप करने वालों और गैंगस्टरों पर कड़ी कार्रवाई करने की बात कही है.
गहलोत ने कहा, “मेरा बस चले तो मैं रेप करने वालों और गैंगस्टरों के बाल कवाटकर उन्हें मार्केट में घुमाऊं और पब्लिक परेड कराऊं. जब ऐसे लोग शर्म महसूस करेंगे, तो दूसरे भी इस तरह की हरकत करने से डरेंगे.”
यह बात उन्होंने उस सवाल के जवाब में कही जब उनसे राजस्थान में गैंगवॉर के बढ़ते मामलों के बारे में पूछा गया.
उन्होंने कहा कि राजस्थान में अपराध और करप्शन के लिए जीरो टोलरेंस है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
(इनपुट्स: आईएएनएस)
