अयोध्या में राम मंदिर कब तक बन कर तैयार हो जाएगा, अमित शाह ने किया बड़ा एलान

Amit Shah BJP
The Hindi Post

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने गुरुवार को कहा कि 1 जनवरी 2024 को अयोध्या में राम मंदिर तैयार हो जाएगा. उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आपको 1 जनवरी 2024 को गगनचुंबी राम मंदिर तैयार मिलेगा.

उन्होंने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि जब से देश आजाद हुआ तब से कांग्रेस इसको कार्ट में उलझाए हुई थी. उन्होंने कहा कि एक सुबह, राम मंदिर को लेकर सुप्रीम कोर्ट का फैसला आया और मोदी जी ने उसी दिन राम मंदिर का भूमि पूजन पूरा कर मंदिर निर्माण शुरू करा दिया था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!