दिल्ली एक्सीडेंट मामला: अंजलि को आई थी 40 बाहरी चोटें; खोपड़ी की हड्डी टूटी, ब्रेन मैटर गायब, पसलियां टूटी

Anjali Delhi (1) (1)

फाइल फोटो

The Hindi Post

नई दिल्ली | दिल्ली के कंझावला केस में सूत्रों ने पीड़िता की ऑटोप्सी रिपोर्ट (शवपरीक्षण रिपोर्ट) का हवाला देते हुए कहा कि अंजलि को कम से कम 40 बाहरी चोटें आई थी. शरीर की त्वचा बुरी तरह छिल गई थी, जिसके चलते पसलियां पीठ की ओर से बाहर निकल गई थी. खोपड़ी टूटी हुई थी और ब्रेन का मैटर गायब था.

रिपोर्ट में कहा गया, मौत का कारण सिर, रीढ़ की हड्डी, बायीं जांघ की हड्डी और दोनों पैरों में गंभीर चोट के चलते अधिक रक्तस्राव और सदमा माना जा रहा हैं. सभी चोटें संभवत: वाहन से हुई दुर्घटना और घसीटे जाने के कारण लगी.

इसके अलावा, रिपोर्ट में यौन उत्पीड़न का कोई जिक्र नहीं है.

स्कूटी चला रही 20 वर्षीय अंजलि को सुल्तानपुरी से कंझावला तक लगभग 12 किमी तक आरोपी कार से घसीटते हुए ले गए. इससे पहले, अंजलि की स्कूटी में कार ने टक्कर मारी थी.

पुलिस ने घटना के समय कार में सवार पांच लोगों को पहले ही गिरफ्तार किया हुआ है. उनकी पहचान दीपक खन्ना, अमित खन्ना, कृष्ण, मिट्ठू और मनोज मित्तल के रूप में हुई है.

अमित (25) उत्तम नगर में एसबीआई कार्ड के लिए काम करता है. वहीं कृष्ण (27) स्पेनिश कल्चर सेंटर में कार्यरत है. मिथुन (26) हेयरड्रेसर है, जबकि मनोज मित्तल (27) सुल्तानपुरी में राशन डीलर है, जो खुद को बीजेपी का कार्यकर्ता बताता है.

आईएएनएस


The Hindi Post
error: Content is protected !!