यूपी के बांदा में दिल्ली के कंझावला जैसा कांड, डंपर ने महिला को मारी टक्कर, फिर स्कूटी को 3 KM तक घसीटा, दर्दनाक मौत

Banda (1)
The Hindi Post

यूपी के बांदा से रूह कंपाने वाली घटना सामने आई. यहाँ एक डंपर ने स्कूटी सवार महिला को कुचल दिया. मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, महिला की स्कूटी डंपर में फंस गई. स्कूटी घिसटने के कारण आग लग गई. हादसा कितना दर्दनाक था इसका अंदाजा इस बात से लगता है कि आग में महिला का शव, स्कूटी और डंपर तीनों जल गए.

रिपोर्टस के मुताबिक, यह घटना बुधवार शाम करीब पौने सात बजे शहर मुख्यालय से करीब पांच किलोमीटर दूर मवई बुजुर्ग बाईपास के पास हुई.

यह एक्सीडेंट दिल्ली के कंझावला एरिया में हुई घटना जैसा है. मीडिया रिपोर्टस के मुताबिक, पहले डंपर ने महिला को कुचल दिया. इस घटना में स्कूटी डंपर के नीचे फंस गई. चालक लगभग साढ़े तीन किलोमीटर स्कूटी को घसीट ले गया. इसी बीच डंपर के अगले हिस्से में आग लग गई. इस पर चालक वाहन छोड़कर भाग निकला. शव और स्कूटी पूरी तरह जल गए.

मृतक महिला की पहचान बाँदा कृषि कृषि विश्वविद्यालय की कनिष्ठ बाबू पुष्पा सिंह के रूप में हुई है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!