बेंगलुरु एयरपोर्ट पर सिक्योरिटी चेक के नाम पर महिला की उतरवाई गई शर्ट, शमीज में खड़ा रखा गया

Bengaluru airport kempegowda-international-airport-g7dba71a9a_640 (1)

बेंगलुरु एयरपोर्ट

The Hindi Post

बेंगलुरू | बेंगलुरू के केम्पेगौड़ा अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे (केआईएएल) पर सुरक्षा जांच के दौरान एक महिला यात्री से शर्ट उतरवाई गई. यह मामला सामने आने के बाद,अधिकारियों ने कहा है कि वे इस घटना पर गहरा खेद व्यक्त करते हैं. उन्होंने यह भी कहा कि वो इस मामले को ऑपरेशन टीम के साथ उठाएंगे.

पीड़ित महिला की पहचान कृषानी गढ़वी के रूप में हुई है. कृषानी ने अपने साथ हुई इस आपबीती के बारे में सोशल मीडिया पर जानकारी साझा की.

कृषानी गढ़वी ने अधिकारियों से सवाल किया, “मुझे सुरक्षा जांच के दौरान बेंगलुरु हवाई अड्डे पर अपनी शर्ट उतारने के लिए कहा गया. वहां सुरक्षा चौकी पर सिर्फ एक कैमिसोल (अंगवस्त्र) पहनकर खड़ा होना वास्तव में अपमानजनक था. एक महिला के तौर पर आप कभी नहीं चाहेंगे कि लोग आपको इस तरह देखें. आपको महिलाओं के कपड़े उतरवाने की क्या जरुरत है?”

हालांकि, कृषानी ने अपने यात्रा गंतव्य के बारे में कोई विवरण नहीं दिया. उन्होंने बताया कि वो एक छात्रा है.

बेंगलुरू हवाई अड्डे के अधिकारियों ने घटना के लिए माफी मांगी हैऔर कहा, “इस परेशानी के लिए गहरा खेद है और ऐसा नहीं होना चाहिए था हमने इस बात को अपनी ऑपरेशन्स टीम के साथ उठाया है और इस मामले की जानकारी सीआईएसएफ (केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल) को भी दे दी गई है.”

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!