ब्रेकअप होने से नाराज युवक ने लड़की पर चाकू से किए कई वार, घटना हुई CCTV में रिकॉर्ड

Arrest IANS (1)

सांकेतिक तस्वीर (आईएएनएस)

The Hindi Post

दिल्ली के आदर्श नगर में एक सनकी युवक ने 21 वर्षीय महिला को चाकू मारकर घायल कर दिया. युवक कथित तौर पर इस बात से नाराज था कि युवती ने उससे दोस्ती तोड़ दी थी.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, युवक ने युवती पर चाकू से कई वार किए. इससे युवती बुरी तरह घायल हो गई.

यह घटना सोमवार दोपहर को हुई. आरोपी युवक को मंगलवार को गिरफ्तार कर लिया गया. उस पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 (हत्या का प्रयास) के तहत मामला दर्ज किया गया है. युवक का नाम सुखविंदर सिंह (22) है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक, युवती की उस शख्स से कई सालों से दोस्ती थी लेकिन उनकी दोस्ती में खटास आ गई थी और उसने कथित तौर पर सुखविंदर से बात करना बंद कर दिया था.

इसी बात से नाराज होकर युवक ने उस पर हमला कर दिया और घटना स्थल से फरार हो गया. बाद में पुलिस को पता चला कि वह अंबाला भाग गया है. पुलिस ने उसे अंबाला से गिरफ्तार किया है.

महिला को दिल्ली के जहांगीरपुरी के बाबू जगजीवन राम अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है. रिपोर्ट्स के अनुसार, उसकी हालत स्थिर है. मामले में आगे की जांच की जा रही है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!