बैंकाक-कोलकाता फ्लाइट में एक यात्री ने दूसरे को जम कर पीटा, Video हुआ वायरल

brawl in flight (1)

Screengrab from viral video

The Hindi Post

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा हैं जिसमें, एक यात्री को दूसरे यात्री के साथ बुरी तरह मारपीट करते हुए देखा जा सकता हैं. यह मारपीट जमीन पर नहीं, जमीन से हजारों फीट ऊपर फ्लाइट में हुई.

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार, बैंकाक-कोलकाता फ्लाइट में किसी बात को लेकर दो यात्रियों में पहले कहासुनी हुई. जल्द ही यह कहासुनी हिंसक हो गई. वीडियो में देखा जा सकता हैं कि एक यात्री दूसरे को जम कर मारता हैं. वहीं साथ में खड़े युवक भी इस मारपीट में शामिल हो जाते हैं. हालांकि, दूसरा यात्री मारपीट नहीं करता हैं. वो अपने बचाव में लग जाता हैं.

इस दौरान विमान के चालक दल के सदस्य स्थिति को संभालने की कोशिश करते हैं. वीडियो में देखा जा सकता हैं कि इस घटना से अन्य यात्री असहज हो जाते हैं.

इस घटना में शामिल युवकों पर क्या कार्रवाई हुई हैं इसकी जानकारी अभी नहीं मिली हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!