भारतीय तटरक्षक बल ने पाकिस्तानी नाव से 40 किलो ड्रग्स जब्त की, 10 क्रू मेंबर्स गिरफ्तार

Coast Guard, Guj ATS seize 40 kg drugs from Pakistani boat, arrest 10 crew 1
The Hindi Post

ओखा (गुजरात) | भारतीय तटरक्षक बल (इंडियन कोस्ट गार्ड) और गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते (गुजरात एटीएस) को बड़ी सफलता हाथ लगी हैं.

कोस्ट गार्ड ओर गुजरात ATS ने संयुक्त अभियान में, एक पाकिस्तानी नाव को पकड़ा हैं. साथ ही इस नाव पर सवार 10 लोगों को भी गिरफ्तार किया गया हैं. यह नाव भारतीय जलक्षेत्र में आ गई थी.

इस नाव से 40 किलोग्राम नशीला पदार्थ बरामद किया गया हैं.

तटरक्षक बल ने एक ब्यान में कहा, “25/26 दिसंबर की मध्यरात्रि के दौरान, एक विशिष्ट खुफिया इनपुट के आधार पर, आईसीजी (इंडियन कोस्ट गार्ड) ने आईसीजीएस अरिंजय (शिप) को अंतर्राष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के करीब के क्षेत्र में गश्त के लिए तैनात किया था. सोमवार तड़के पाकिस्तानी नौका (मछली पकड़ने वाली नाव) – अल सोहेली को भारतीय जलक्षेत्र में संदिग्ध रूप से घूमते हुए देखा गया. इसके बाद इस नाव को कब्जे में ले लिया गया.”

Coast Guard, Guj ATS seize 40 kg drugs from Pakistani boat, arrest 10 crew 2

तटरक्षक बल ने बयान में आगे कहा कि नाव की व्यापक रूप से तलाशी लेने पर उसमें कुछ हथियार, गोला-बारूद और लगभग 40 किलोग्राम नशीला पदार्थ छुपा कर रखा गया था. इस नशीले पदार्थ की कीमत लगभग 300 करोड़ रुपये है. चालक दल के साथ नाव को पकड़ लिया गया है और आगे की जांच और पूछताछ के लिए ओखा लाया जा रहा है.

पिछले 18 महीनों में भारतीय तट रक्षक बल और गुजरात एटीएस द्वारा यह सातवां संयुक्त अभियान है. पर यह पहली बार हैं जब ड्रग्स के साथ हथियार और गोला-बारूद को भी भारतीय सीमा में दाखिल कराने की कोशिश की गई. इस अवधि (18 महीनों) में, 44 पाकिस्तानी और 7 ईरानी चालक दल के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया. साथ ही कुल 346 किलोग्राम हेरोइन, जिसकी कीमत 1,930 करोड़ रुपये है, जब्त की जा चुकी है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!