चोंच के आकार का मास्क लगा कर रेस्टोरेंट पहुंचा शख्स, देखें VIDEO

Beak Shaped Mask (1)

Photo: Twitter/Safir

The Hindi Post

इंटरनेट की दुनिया में कब क्या वायरल हो जाए पता ही नहीं चलता. अब एक वीडियो सामने आया है जिसमें एक शख्स चोंच के आकार का बड़ा सा मास्क लगा के किसी रेस्टोरेंट में खाना कहा रहा है.

इस फनी वीडियो को साफिर आनंद नाम के ट्विटर यूजर ने शेयर किया है. 17 सेकंड के इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक शख्स चोंच के आकार का मास्क लगा के कहा रहा है. वैसे तो मास्क चेहरा ढक लेता है और इस कारण से कुछ भी कहा पाना संभव नहीं होता. पर यह मास्क ऐसे डिजाईन किया गया है जिसमें कुछ खाने के लिए, मास्क को हटाने की कोई जरुरत नहीं है.

यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर 23 दिसंबर को अपलोड किया गया था. तबसे लेकर अब तक इस वीडियो पर 12 हजार के करीब व्यूज है. देखें वीडियो –

 

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!