यूपी : पति की हत्या कर शव के साथ सो गई पत्नी, बच्चों से बोली पापा को जगाना मत

Rae Bareily (1)
The Hindi Post

रायबरेली (उप्र) | उत्तर प्रदेश के रायबरेली में चौंकाने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने पहले तो अपने पति की हत्या कर दी और फिर उसके बाद शव के पास सो गई. घटना रायबरेली जिले के बछरावां थाना क्षेत्र के सहगो पश्चिम गांव की है.

पुलिस ने बताया कि मृतक अतुल सहगो शराब पीने का आदी था. वह शादियों और अन्य फंक्शन में हलवाई का काम करता था. वह यहां अपनी पत्नी अन्नू और दो बच्चों के साथ रहता था.

हत्या की मुख्य आरोपी अनु ब्यूटी पार्लर चलाती है. जब अतुल नशे की हालत में घर आया तो उसका अपनी पत्नी से झगड़ा हुआ और फिर उसने उसे पीटना शुरू कर दिया.

इसी बीच अन्नू ने मौका पाकर पति अतुल के सिर पर पत्थर से वार कर दिया. इस चोट से अतुल बेहोश हो गया. इसके बाद अनु ने अतुल का गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. जानकारी के अनुसार, अनु पति के शव के पास ही सो गई. सुबह उठकर उसने बच्चों से कहा कि पापा सो रहे है उनको उठाना नहीं वरना वो उठ कर तुमको पीटेंगे.

इसके बाद अनु अपने ब्यूटी पार्लर चली गई. दिन भर ब्यूटी पार्लर में काम करने के बाद शाम को घर लौटी और बच्चों के लिए खाना बनाया. खबरों के मुताबिक, अन्नू ने बच्चों को खाना खिलाया और फिर उनको सुला दिया, लेकिन वह खुद जागती रही.

सुबह अन्नू ने खुद ही शोर मचा दिया कि अतुल रात में शराब पीकर आया था और गिरकर मर गए.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में गला घोंटने को मौत का कारण बताया गया. इसके बाद पुलिस ने अन्नू को हिरासत में लिया और उससे पूछताछ शुरू की. पूछताछ के दौरान ही पुलिस ने अनु को हिरासत में ले लिया.

एएसपी विश्वजीत श्रीवास्तव ने कहा कि अन्नू को हिरासत में ले लिया गया है और आगे की जांच की जा रही है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!