इलाहाबाद यूनिवर्सिटी में बवाल, हिंसा, कई घायल

Allahabad University Main Bawal (1)
The Hindi Post

प्रयागराज (उप्र) | इलाहाबाद विश्वविद्यालय में सोमवार को उस समय हिंसा भड़क गई जब छात्रों ने सुरक्षा गार्ड्स के साथ मारपीट की. विश्वविद्यालय में जम कर बवाल हुआ. छात्रों और गार्ड्स के बीच जमकर पत्थर चले.

विवाद तब खड़ा हुआ जब गार्ड ने एक छात्र नेता को यूनिवर्सिटी परिसर में प्रवेश करने से रोक दिया. छात्र नेता ने कहा कि वह कैंपस के अंदर बने बैंक जाने के लिए वाहन आया था. छात्रों ने आरोप लगाया कि गार्ड ने गोली चली. हालाँकि, इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है.

इससे हाथापाई हुई और पथराव होना शुरु हो गया. अंदर खड़े कई वाहनों में तोड़फोड़ की गई. अतिरिक्त पुलिस बल को बुलाना पड़ा. मौके पर भारी संख्या में पुलिस फाॅर्स मौजूद है. पत्थर चला रहे छात्रों को काबू किया गया.

खबरों के मुताबिक, इस भगदड़ में कई छात्र और पुलिसकर्मी घायल हो गए.

खबर लिखे जाने तक विश्वविद्यालय प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया था.

विश्वविद्यालय में फीस वृद्धि को लेकर छात्र पिछले 101 दिनों से शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे हैं.

और डिटेल मिलने पर इस खबर को अपडेट किया जाएगा.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस

 

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!