iphone 14 लेने के लिए युवक ने की सिक्कों से पेमेंट!

103010
The Hindi Post

राजस्थान का रहने वाला एक युवक अपने कुछ दोस्तों के साथ iPhone 14 लेने जयपुर के एक एप्पल स्टोर (Apple Store) पहुंचा. यहां एप्पल स्टोर पर उसने स्टाफ से कहा कि वो फोन की पेमेंट कैश द्वारा करेगा. इस मोड ऑफ पेमेंट के लिए स्टोर का स्टाफ हामी भर देता है. थोड़ी देर बाद, युवक और उसके दोस्त गाड़ी से डेढ़ लाख की कीमत के सिक्के निकाल लाते है. उन्होंने स्टाफ से कहा कि वो पेमेंट सिक्कों में करेंगे. फिर क्या था. एप्पल स्टोर का स्टाफ युवक की बात सुन कर हैरान रह जाता है.

स्टाफ ने कहा कि पेमेंट के लिए सिक्के नहीं चलेंगे. युवकों ने कहा कि कैश देने की बात हुई थी और सिक्कों से पेमेंट कैश पेमेंट ही माना जाएगा. इस बात पर रशकशी शुरू हो जाती है. दोनों पक्ष अपनी-अपनी बात पर अड़ जाते है. स्टाफ ने कहा कि यह पेमेंट का तरीका स्वीकार्य नहीं है. काफी देर की बहस के बाद, युवक खुलासा करता है कि यह एक प्रैंक (मजाक) है. यह जानकर एप्पल स्टोर का स्टाफ थोड़ा रिलैक्स महसूस करता है और सभी हंसने लगते है. यह पूरा वाकया कैमरे में रिकॉर्ड किया गया और वीडियो को यूट्यूब पर शेयर भी किया गया.

आपको बता दे कि iPhone 14 खरीदने निकले इस युवक का नाम अमित है. अमित यूट्यूबर है और उनका Crazy XYZ नाम से यूट्यूब चैनल है. इसी चैनल पर सिक्कों से iPhone 14 खरीदने का वीडियो अपलोड किया गया है. दो दिन पहले अपलोड किए गए इस वीडियो को अब तक 40 लाख से ज्यादा व्यूज मिल चुके है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!