टीचर ने कक्षा 5 की छात्रा को कैंची से मारा, फिर पहली मंजिल से दिया धक्का

Teacher hits Class 5th student with scissors, pushes her from 1 st floor (1)

स्कूल की वो ईमारत जहां से शिक्षिका ने छात्रा को नीचे फेंका

The Hindi Post

नई दिल्ली | देश की राजधानी दिल्ली से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है. यहां के एक प्राइमरी स्कूल की महिला टीचर ने पहले तो कथित तौर पर छात्रा के सिर पर कैंची से वार किया और फिर उसे स्कूल की बिल्डिंग (पहली मंजिल) से नीचे धक्का दे दिया.

पुलिस ने आरोपी शिक्षिका को हिरासत में ले लिया है. एक अधिकारी ने कहा कि घटना के बाद छात्रा को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया. उन्होंने कहा कि छात्रा की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है.

यह घटना शुक्रवार को दिल्ली में रानी झांसी रोड के पास मॉडल बस्ती के सामने स्थित प्राथमिक विद्यालय में हुई.

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी के अनुसार, लगभग 11.15 बजे डीबीजी पुलिस स्टेशन को सूचना मिली गया कि एक टीचर ने स्कूल की इमारत से एक बच्चे को फेंक दिया है. जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. छात्रा का हिंदूराव अस्पताल में इलाज चल रहा है, जबकि आरोपी शिक्षिका गीता देशवाल को हिरासत में लिया गया है.

जांच से जुड़े एक अधिकारी ने कहा कि चश्मदीद के बयान के आधार पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 307 के तहत मामला दर्ज किया गया है.

आगे के जानकारी की प्रतीक्षा है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!