महिला ने दिया चार पैरों वाली बच्ची को जन्म, सर्जरी से हटते है अतिरिक्त पैर
मध्य प्रदेश के ग्वालियर में एक ऐसी बच्ची ने जन्म लिया है जिसके चार पैर है. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आरती कुशवाहा नाम की महिला ने ग्वालियर के कमला राजा अस्पताल के महिला एवं बाल व शिशु रोग विभाग में इस बच्ची को जन्म दिया है. बच्ची को डॉक्टरों ने अपनी निगरानी में रखा है.
बच्ची का जन्म चर्चा का विषय बना हुआ है.
डॉक्टरों के हवाले से कहा जा रहा है कि बच्ची के जन्म के दौरान उसमें शारीरिक विकृति है और कुछ भ्रूण अतिरिक्त बन गया है. इसे मेडिकल साइंस की भाषा में इशियोपेगस (Ischiopagus) कहा जाता है. इसमें शरीर के नीचे के भाग का अतिरिक्त विकास हो जाता है. मानव शरीर में चार पैर का विकास होना दुर्लभ है.
जन्म के समय शरीर के नीचे के भाग का अगर अतिरिक्त विकास हो जाए तो डॉक्टर सर्जरी करके उसे हटाते है.
डॉक्टरों के अनुसार, बच्ची स्वस्थ्य है और उसकी सतत निगरानी रखी जा रही है.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
