हल्दी कार्यक्रम में नाच रही महिला अचानक गिर पड़ी, हुई मौत

woman falls on stage while dancing dies MP (1)
The Hindi Post

मध्य प्रदेश के सिवनी में एक महिला स्टेज पर अन्य महिलाओं के साथ नाच रही थी. नाचते-नाचते वो अचानक गिर पड़ी. फिर इसके बाद जो हुआ वो बहुत ही हैरान करने वाला था. वो उठी ही नहीं.

दरअसल, शादी समारोह में कुछ महिलाएँ डांस कर रही थी. उसी समय, एक महिला डांस फ्लोर पर गिर गई. मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, महिला को आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत्य घोषित कर दिया.

इस घटना का वीडियो भी सामने आया है. वीडियो में महिला को डांस करते और फिर अचानक गिरते हुए देखा जा सकता है.

बताया जा रहा है कि महिला 60 साल की थी. मौके पर उपस्थित लोग महिला को तुरंत डॉक्टर को दिखाने के लिए ले गए पर तब तक उनका देहांत हो गया था.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, महिला को दिल का दौरा पड़ा था जिससे उनकी जान चली गई.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!