दिल्ली में 12वीं की छात्रा पर बाइक सवार ने तेजाब से किया हमला, CCTV फुटेज आया सामने

acid attack on 17 year old girl in Delhi (1)

स्कूली छात्रा पर तेज से हमला करते हुए लड़के. यह घटना हुई थी CCTV में कैद (फाइल)

The Hindi Post

नई दिल्ली | दिल्ली के द्वारका इलाके के पास एक व्यक्ति ने 12वीं कक्षा की छात्रा पर तेजाब फेंककर उसे घायल कर दिया. अचानक हुए एसिड अटैक से लड़की छटपटा उठी.

छात्रा को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज चल रहा है. पुलिस टीम सफदरजंग अस्पताल पहुंच गई है. लड़की के पिता के अनुसार, एसिड लड़की की दोनों आँखों में चला गया है.

पुलिस उपायुक्त (द्वारका) एम. हर्षवर्धन के मुताबिक, पुलिस कंट्रोल रूम (पीसीआर) को सुबह करीब 9 बजे मोहन गार्डन इलाके में एसिड अटैक की घटना के बारे में सूचना मिली.

फोन करने वाले ने पुलिस को बताया कि सुबह करीब साढ़े सात बजे बाइक (मोटरसाइकिल) पर पीछे बैठे एक व्यक्ति ने 17 वर्षीय एक छात्रा पर तेजाब जैसे किसी पदार्थ से हमला किया है.

डीसीपी ने कहा, घटना के समय युवती अपनी छोटी बहन के साथ थी. उसने दो परिचितों पर संदेह जताया है. एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है. मामले में जांच की जा रही है.

इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आ गया है. फुटेज में दिख रहा है कि दो लड़के बाइक से आते है और छात्रा पर एसिड फेंक देते है. मिली जानकारी के अनुसार, लड़के अपना चेहरा कपड़े से ढका हुआ था. हमला करके दोनों युवक बाइक से फरार हो जाते है. पुलिस अब युवकों की तलाश कर रही है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क/आईएएनएस

 


The Hindi Post
error: Content is protected !!