रिश्वत लेते रंगे-हाथों पकड़ा गया सब-इंस्पेक्टर, विजिलेंस टीम को देख कर निगलने लगा नोट

cop swallows currency notes in Faridabad (1)
The Hindi Post

हरियाणा के फरीदाबाद से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई हैं. यहां एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर को रिश्वत लेते रंगे-हाथों पकड़ लिया गया.

दरअसल, फरीदाबाद में एक पुलिस सब-इंस्पेक्टर ने विजिलेंस टीम से बचने के लिए नोटों को निगलने की कोशिश की. भैंस चोरी के मामले में कार्रवाई करने के एवज में सब-इंस्पेक्टर ने शिकायतकर्ता से रिश्वत मांगी थी. लेकिन पुलिस अधिकारी को विजिलेंस विभाग ने चार हजार की रिश्वत लेते पकड़ लिया. जब उसको पकड़ा गया तो उसने अजीब हरकत की. उसने नोटों को निगलने की कोशिश की.

इस दौरान, किसी ने अपने फोन से वीडियो रिकॉर्ड कर सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया जो वायरल हो गया.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

 


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!