2 युवक गाड़ी में स्पाइडर मैन की तरह बैठ स्टंट करते दिखे, वीडियो हुआ वायरल, पुलिस कर रही तलाश
फोटो वाया आईएएनएस
नोएडा | पुलिस लगातार चौराहों पर मुस्तादी दिखा रही है लेकिन फिर भी गाड़ी पर स्टंट करने वालों का वीडियो सामने आना बंद नहीं हो रहा है. जो वीडियो अब सामने आया है उसमें दो युवक स्पाइडर – मैन की तरह गाड़ी में लटक कर बाहर की तरफ बैठे हुए दिखाई दे रहे हैं. साथ ही गाड़ी काफी रफ्तार से चल रही है. किसी ने इन युवकों का वीडियो रिकॉर्ड कर उसे सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया. यह वीडियो अब वायरल हो रहा है.
युवक काफी तेज गति में चल रही गाड़ी में स्टंट बाजी करते हुए दिखाई दे रहे हैं.
मिली जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो थाना फेस 3 का बताया जा रहा है. फिलहाल पुलिस गाड़ी में स्टंट कर रहे इन लड़कों की तलाश कर रही है. कोशिश की जा रही है कि गाड़ी के नंबर से गाड़ी को ट्रेस किया जाए और फिर इन स्टंट बाजों को हवालात की हवा खिलाई जाए.
#viral #noida देर रात सड़क पर हुड़दंग ! @chaukasoffical pic.twitter.com/dDSe4ZlMgj
— Chaukas Pathshala (@chaukasoffical) December 6, 2022
इससे पहले भी इस तरीके के कई वीडियो वायरल हो चुके हैं. पुलिस ने ऐसे युवकों को पकड़कर उनकी गाड़ी सीज की है और उन्हें जेल की सलाखों के पीछे भी डाला है. लेकिन फिर भी इस तरीके के वीडियो सामने आना बंद नहीं हो रहा है. ऐसे लोग न सिर्फ अपनी जान को बल्कि दूसरे की जान को भी खतरे में डालते है.
आईएएनएस
