‘समलैंगिक साथी’ से अलग होने पर छात्रा ने की आत्महत्या

dead

प्रतीकात्मक इमेज

The Hindi Post

कोलकाता | पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में 12वीं कक्षा की एक छात्रा ने अपनी समलैंगिक साथी और बैचमेट से अलग होने के बाद कथित तौर पर आत्महत्या कर ली. पीड़ित लड़की का शव एक दिसंबर को बरामद हुआ था. मृतक लड़की के पिता ने उसकी दोस्त और बैचमेट पर आरोप लगाया है.

पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और इस प्रक्रिया में पुलिस को कुछ मैसेंजर चैट, सोशल मीडिया पोस्ट, वीडियो और तस्वीरें मिली है जो स्पष्ट रूप से पीड़ित लड़की और उसकी बैचमेट के बीच एक भावनात्मक बंधन होने की ओर इशारा करती हैं.

पूछताछ के दौरान पीड़िता की सहेली ने पुलिस के सामने कबूल किया कि मृतक लड़की के साथ उसके भावनात्मक संबंध थे.

उसने यह भी कबूल किया कि उन दोनों को एहसास हुआ कि उनके रिश्ते को उनके परिवारों द्वारा स्वीकार नहीं किया जाएगा और इसलिए दोनों कोलकाता चली गई और दम दम में लड़कियों के छात्रावास में रहने लगीं.

हालांकि, जल्द ही मृत लड़की की सहेली के पिता अपनी बेटी को छात्रावास से वापस ले आए . इससे मृत लड़की (उस समय जीवित थी) और उसकी सहेली बे संबंध खत्म हो गए थे. उसके पिता ने भी कबूल किया कि उनकी बेटी का मृतक लड़की के साथ भावनात्मक रिश्ता था. उन्होंने कहा, “हमें आश्चर्य है कि दो लड़कियां आपस में भावनात्मक बंधन कैसे बना सकती हैं.”

उधर, पीड़िता के परिजनों ने ऐसे आरोपों से इनकार किया है. पीड़ित लड़की के पिता ने बताया कि दरअसल बेटी की सहेली एक लड़के के साथ कोलकाता गई थी. इस बात को बेटी की सहेली के परिवार वालों ने स्वीकार नहीं किया.

पीड़ित (मृत लड़की) के चाचा ने दावा किया, “उसके परिवार के सदस्यों ने इसके लिए मेरी मृत बेटी को जिम्मेदार ठहराया था और अक्सर हमें धमकी देते थे. उन्होंने हमसे फिरौती भी मांगी. मेरी भतीजी काफी समय से मानसिक अवसाद से पीड़ित थी. इसके कारण ही शायद उसने इतना बड़ा कदम उठा लिया (अपनी जान ले ली). इस घटना (सुसाइड) के पीछे समलैंगिक संबंधों का कोई मुद्दा ही नहीं है.”

फिलहाल मामले की जांच चल रही है. इस घटना पर जिला पुलिस अधीक्षक प्रदीप कुमार यादव ने कोई भी टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!