मंदिर में पूजा करने बैठे व्यक्ति को अचानक आया हार्ट अटैक, मौत, VIDEO

man sits down to pray to god dies (1)
The Hindi Post

मध्य प्रदेश के कटनी में एक चौंकाने वाली घटना घटित हुई है. यहां के एक मंदिर में प्रार्थना करते समय एक व्यक्ति की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई.

पिछले हफ्ते के गुरुवार को हुई इस घटना का CCTV फुटेज भी सामने आ गया है. इस सीसीटीवी फुटेज में साईं भक्त राजेश महानी को मंदिर में एक मूर्ति की ‘परिक्रमा’ करते हुए देखा जा सकता है. इसके बाद वो बैठ कर पूजा करने लगते है.

जब करीब 15 मिनट तक राजेश ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी तो मंदिर में मौजूद अन्य भक्तों ने पुजारी को इसके बारे में जानकारी दी और उन्हें मौके पर बुलाया. इसके बाद राजेश को अस्पताल ले जाया गया लेकिन उन्हें वहां मृत घोषित कर दिया गया.

अधिकारियों को संदेह है कि उन्हें दिल का दौरा पड़ा था.

एक अन्य घटना में जो मध्य प्रदेश में ही घटी – एक बस ड्राइवर को बस चलाते समय हार्ट अटैक पड़ा गया. उसकी मौत हो गई. इस कारण से उसका बस पर से नियंत्रण छूट गया. बस ने कई वाहनों को रौंद दिया. यह पूरी घटना क्षेत्र में लगे CCTV में कैद हो गई. इस दुर्घटना में दो लोगों की मौत हो गई. मरने वालों में एक बस का ड्राइवर था तथा दूसरा शख्स एक राहगीर था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!