घर में घुसा बदमाश, धूप सेंक रही बुजुर्ग महिला के पैर छुए और तोड़ ली सोने की चेन, VIDEO वायरल
Photo: Twitter@_dosanjhsaab
पटियाला में दिनदहाड़े चेन लूट का मामला सामने आया है. यहां एक बदमाश, घर में घुस आया और आंगन में बैठी बुजुर्ग महिला के पैर छुने के बाद उनके गले की चेन तोड़कर भाग निकला.
जिस समय यह वारदात हुई, बुजुर्ग महिला धूप सेक रही थी.
थाना सिविल लाइन पुलिस ने मामले में दो अज्ञात युवकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है. इस पूरी घटना की एक सीसीटीवी फुटेज भी तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है.
पुलिस इस वीडियो के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रही है. पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा.
ਕੀ ਬੰਦਾ ਹੁਣ ਆਪਣੇ ਘਰ ਚ ਵੀ SAFE ਨਹੀ ?
PATIALA VIRAL VIDEO pic.twitter.com/ZRIdDYY1Sd— ਦੋਸਾਂਝਾ ਵਾਲਾ⭐️ (@_dosanjhsaab) December 5, 2022
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह घटना सेंच्युरी एनक्लेव फेस-दो में रहने वाले जगपाल सिंह के घर हुई.
हिंदी पोस्ट वेब डेस्क
