India Vs Bangladesh: मेहदी, मुस्ताफिजुर की नाबाद साझेदारी की बदौलत बांग्लादेश 1 विकेट से जीता

India gets defeated by Bangladesh in 1st ODI Dec 4

Photo Credit: BCCI

The Hindi Post

1. बांग्लादेश ने तीन मैचों की वनडे सीरीज के पहले मुकाबले में भारत को 1 विकेट से हरा दिया है.

2. टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए भारतीय टीम ने 41.2 ओवर में 186 रन बनाए. टीम इंडिया अपने कोटे के 50 ओवर भी पूरे नहीं खेल पाई. भारतीय टीम की बल्लेबाजी आज पूरी तरह लड़खड़ा गई. केएल राहुल ने सबसे ज्यादा 73 रन (70 बॉल) बनाए.

3. 186 रन के जवाब में एक वक्त टीम इंडिया मैच में मजबूत स्थिति में थी. उसने 136 पर बांग्लादेश के नौ विकेट गिरा दिए थे. इसके बाद मैदान पर बड़ी गलतियां करने से भारतीय टीम के हाथ से यह मैच निकल गया. केएल राहुल ने मिराज का आसान कैच छोड़ दिया.

4. मेहंदी हसन मिराज और मुस्तफिजुर रहमान ने आखिरी विकेट के लिए 54 रन की नाबाद साझेदारी खेली. मिराज को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.

5. मिराज ने 39 गेंदों पर 41 रन बनाए और नाबाद रहे. दूसरी तरफ मुस्तफिजुर 9 रन बनाकर नाबाद रहे.

6. इस जीत के साथ बांग्लादेश ने सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है.

7. सीरीज का अगला मैच सात दिसंबर को ढाका के शेर-ए-बांग्ला स्टेडियम में खेला जाएगा.


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!