चलती बस में ड्राइवर को पड़ा दिल का दौरा, बेकाबू बस ने वाहनों को कुचला, दो की मौत

Jabalpur Bus Accident (1)

स्क्रीनग्रैब - वायरल वीडियो से लिया गया

The Hindi Post

मध्यप्रदेश के जबलपुर शहर में एक बड़ा हादसा हो गया है. यहां एक सिटी बस में ड्राइवर को दिल का दौरा पड़ गया जिससे उसकी मौत हो गई. जिस समय यह घटना हुई उस समय बस ड्राइवर गाड़ी (बस) चला रहा था. चालक की मौत हो जाने से बस अनियंत्रित हो गई. बस ने कई लोगों को टक्कर मार दी. यह घटना जबलपुर के दमोहनाका क्षेत्र में शुक्रवार को हुई.

इस घटना का वीडियो सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गया है जो कि अब तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

मृतक बस ड्राइवर का नाम हरदेव पल सिंह था.

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि बस दूसरे वाहनों को रौंदते हुए आगे बढ़ती जा रही है. इस दौरान बस ने एक रेड सिग्नल पर रुकी हुई एक बाइक को टक्कर मार दी और उसे रौंदते हुए आगे बढ़ने लगी. इससे बाइक बस के पहिए में ही फंस कर घिसटती चली गई और उसके बाद रुक गई.

हादसे में बस की चपेट में आए बाइक सवार की मौत हो गई है. इस घटना में कुल दो लोगों की मौत हो गई, जबकि पांच अन्य लोग घायल हो गए.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!