आफताब ने तिहाड़ जेल के अधिकारियों से की इस चीज की मांग

Aftab 3 (1)

पुलिस हिरासत में आफताब (फाइल फोटो | आईएएनएस)

The Hindi Post

नई दिल्ली | अपनी लिव-इन पार्टनर श्रद्धा वालकर की जघन्य हत्या करने के सिलसिले में तिहाड़ जेल में बंद आफताब अमीन पूनावाला ने जेल अधिकारियों से पढ़ने के लिए उपन्यास और किताबें मुहैया कराने की मांग की है. सूत्रों ने बताया कि जेल अधिकारी जल्द ही आफताब को उपन्यास और किताबें मुहैया कराएंगे. आफताब जेल नंबर 4 में बंद है.

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस की मौजूदगी में ही आफताब को खाना परोसा जा रहा है. वह दिन-रात अधिकारियों के निगरानी में रहता है और उसके सेल के बाहर एक सुरक्षा गार्ड भी तैनात रहता है.

आफताब को सुरक्षा कारणों से जेल नंबर 4 के अन्य कैदियों से अलग रखा गया है.

26 नवंबर को आफताब को दिल्ली की एक अदालत ने 13 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया था. 2 दिसंबर को एफएसएल अधिकारियों ने जेल के अंदर आफताब का पोस्ट नार्को टेस्ट कराया था.

सूत्रों का दावा है कि अगर जरूरत पड़ी तो फिर से नार्को टेस्ट किया जाएगा.

आईएएनएस


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!