‘औरतें बिना कपड़ों के भी अच्छी लगती है’ – बाबा रामदेव के इस बयान पर स्वाति मालीवाल बोली – देश से मांगे माफी

Baba Ramdev And Amutra Fadnavis (1)

Photo: Twitter@ChhabriaAshmita

The Hindi Post

बाबा रामदेव ने शुक्रवार को एक विवादित बयान दिया था. महाराष्ट्र के ठाणे में एक नि:शुल्क योग प्रशिक्षण कार्यक्रम को संबोधित करते हुए रामदेव ने कहा था कि, “महिलाएं साड़ी में अच्छी लगती हैं, वे सलवार सूट में अच्छी लगती हैं, और मेरी तरह से न भी कुछ पहने तब भी अच्छी लगती हैं.”

रामदेव की कही इस बात का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.

जिस समय बाबा रामदेव ने यह बात कही उस समय, ठाणे के बालासाहेबंची शिवसेना सांसद श्रीकांत शिंदे जो मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के बेटे है और राज्य के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की पत्नी अमृता फडणवीस और अन्य लोग मौजूद थे. हैरानी की बात यह है कि किसी ने ऐसे बयान की निंदा नहीं की.

रामदेव (56) पतंजलि योग पीठ और मुंबई महिला पतंजलि योग समिति द्वारा आयोजित योग विज्ञान शिविर और महिला सम्मेलन में बोल रहे थे.

चूंकि यह बैठक प्रशिक्षण शिविर के तुरंत बाद शुरू हुई इसलिए कई महिलाओं को कपड़े बदलने का मौके ही नहीं मिला और उन्होंने अपने योग सूट में ही इसमें (बैठक) भाग लिया. यह देखकर ही रामदेव ने कहा कि अगर उनके पास साड़ी पहनने का समय नहीं तो इसमें कोई समस्या नहीं और वे घर जाने के बाद साड़ी पहन सकती है.

अब इस मामले में दिल्ली महिला आयोग की अध्यक्ष स्वाति मालीवाल ने अपनी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने रामदेव के इस बयान की निंदा की है. उन्होंने कहा, “महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री जी की पत्नी के सामने स्वामी रामदेव द्वारा महिलाओं पर की गई टिप्पणी अमर्यादित और निंदनीय है। इस बयान से सभी महिलाएँ आहत हुई हैं, बाबा रामदेव जी को इस बयान पर देश से माफ़ी माँगनी चाहिए!”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क


The Hindi Post
error: Content is protected !!