फिल्मी स्टाइल में पुलिसकर्मी ने पकड़ा चोर को, बाइक से लगा दी छलांग, देखे वीडियो

Delhi Police constable jumps from bike to nab snatcher video viral (1)
The Hindi Post

नई दिल्ली | राष्ट्रीय राजधानी के शाहबाद डेयरी इलाके में एक कुख्यात स्नैचर को पकड़ने के लिए दिल्ली पुलिस का एक सिपाही अपनी बाइक से कूद गया.

गुरुवार को हुई इस पूरी घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यह वीडियो दिल्ली पुलिस ने भी शेयर किया है.

पुलिस ने झपटमार की गिरफ्तारी के साथ ही शहर भर में दर्ज झपटमारी और चोरी के 11 मामलों को सुलझाने का भी दावा किया है.

दिल्ली पुलिस ने ट्वीट किया, “अपनी जान की परवाह न करते हुए शाहबाद डेयरी थाने के सिपाही सत्येंद्र ने एक झपटमार को गिरफ्तार कर लिया. इस झपटमार की गिरफ्तारी से 11 मामले सुलझे हैं. कानूनी कार्यवाही जारी है।”

19 सेकंड के वीडियो में एक पुलिसकर्मी को बाइक से जाते हुए और एक अन्य व्यक्ति को विपरीत दिशा से आते हुए देखा जा सकता है. पुलिसकर्मी उसकी बाइक को रोकता है और आदमी को पकड़ने के लिए कूद जाता है. वह आदमी पैदल भागने की कोशिश करता है लेकिन पुलिसकर्मी उसकी पैंट पकड़ लेता है, जिससे वह भाग नहीं पाता.

आईएएनएस

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!