जेल में बंद सत्येंदर जैन का एक और वीडियो आया सामने, खा रहे बाहर से मंगाया गया खाना

Satyendar Jain Video 2 (1)
The Hindi Post

दिल्ली सरकार में मंत्री और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता सत्येंद्र जैन का तिहाड़ जेल का एक और वीडियो वायरल हुआ है. यह वीडियो 13 सितंबर का है. वीडियो में सत्येंदर जैन खाना खाते दिख रहे हैं और उन्हें कोई दूसरा व्यक्ति उन्हें खाना परोस रहा है.

इस वीडियो के जारी होने के बाद भाजपा एक बार फिर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविन्द केजरीवाल पर हमलावर हो गई है.

वीडियो पोस्ट करते हुए भारतीय जनता पार्टी के नेता शहजाद पूनावाला ने कहा कि ”मीडिया से एक और वीडियो मिला. दुष्कर्मी से मालिश कराने और उसे फिजियो थेरेपिस्ट बुलाने के बाद, सत्येंद्र जैन को लजीज भोजन का आनंद लेते देखा जा सकता है. कर्मी उन्हें खाना परोस रहा है जैसे वे रिसोर्ट में छुट्टियां मना रहे हैं.”

उन्होंने आगे कहा कि “केजरीवाल जी ने सुनिश्चित किया है कि हवालाबाज को वीआईपी मजा मिले सजा नहीं.”

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!