परिवार कर रहा था डिनर, घर में घुस आया तेंदुआ, सबकी निकल गई चीख

leopard-gc09d94f12_640 (1)

सांकेतिक तस्वीर (पिक्साबे)

The Hindi Post

महाराष्ट्र के पुणे में एक परिवार हर रोज की तरह रात का खाना खा रहा था. तभी एक तेंदुआ उनके घर में घुस आया. तेंदुआ दरअसल, एक बिल्ली का पीछा करते हुए लिविंग रूम में आ धमका था. उसको देखकर परिवार वालों के होश उड़ गए. घर के सभी लोग डर के मारे चिल्लाने लगे. परिवार वालों के चीखने से तेंदुआ वहां से निकल गया. परिवार वाले डर के मारे जम गए. उनकी घर के बाहर निकलने की हिम्मत ही नहीं हुई. सौभाग्यवश इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ.

यह घटना पुणे के जुन्नार में सोमवार को हुई.

विज्ञापन
विज्ञापन

टाइम्स ऑफ इंडिया ने गृह स्वामी विलास रायकर के हवाले से रिपोर्ट किया कि, “मैं रात का खाना खा रहा था जब तेंदुआ हमारे लिविंग रूम में घुस आया. परिवार के अन्य सदस्य टीवी देख रहे थे. हमने देखा कि तेंदुआ बिल्ली का पीछा करते हुए रसोई में घुस गया. तेंदुए को देखकर हम सब स्तब्ध रह गए और हमारी चीख निकल गई. हमारी चीखें सुनकर तेंदुआ घर से निकल गया.”

रायकर के कहा कि पूरे परिवार को इस घटना के बाद नार्मल होने में कुछ समय लग गया.

रायकर के घर में चारदीवारी नहीं है और उनका आवास गन्ने के खेतों और अंगूर के बागानों से घिरा हुआ है.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!