भारत जोड़ो यात्रा में राहुल गांधी के साथ यह अभिनेत्री नजर आई, VIDEO

Riya Sen with Rahul Gandhi In Bharat Jodo Yatra

Photo: Twitter@rohithkannan

The Hindi Post

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा निकल रहे है. उनकी यात्रा महाराष्ट्र से होकर गुजर रही है और जल्द ही मध्य प्रदेश में दाखिल होने वाली है.

इस यात्रा के दौरान गुरुवार को अभिनेत्री रिया सेन राहुल गांधी के साथ नजर आई. रिया इस यात्रा में शामिल हुई और राहुल के साथ पैदल चली.

रिया मशहूर अभिनेत्री मुनमुन सेन की बेटी हैं. वह कई हिंदी फिल्मों में काम कर चुकी है. वो फिल्म स्टाइल, झंकार बीट्स और अपना सपना मनी मनी में नजर आई थी. रिया बंगाली फिल्मों में भी दिख चुकी है. इससे पहले अभिनेत्री पूजा भट्ट और बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह भी इस यात्रा का हिस्सा बने थे.

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की अगुवाई में भारत जोड़ो यात्रा कन्याकुमारी से कश्मीर तक निकाली जा रही है. मध्य प्रदेश के बाद, यह यात्रा राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब होते हुए जम्मू कश्मीर में समाप्त होगी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!