पति की हत्या कर लाश 6 फीट गहरे गड्ढे में दबाई, 4 साल बाद खुला केस, पत्नी और प्रेमी गिरफ्तार

Ghaziabad Crime (1) (1)

पुलिस ने खुदाई करवा के कंकाल निकलवाया

The Hindi Post

गाजियाबाद | चार साल पहले एक महिला ने अपने बॉयफ्रेंड के साथ मिलकर अपने पति की हत्या कर दी थी. युवक ने पहले तो महिला के पति के सिर में गोली मारी थी और फिर उसका एक हाथ कुल्हाड़ी से काट दिया था. इसके बाद शव को युवक के घर में खास तौर पर तैयार किए गए 6 फुट गहरे गड्डे में दफन कर दिया गया था. अब चार साल बाद गाजियाबाद पुलिस ने इस हत्याकांड का सनसनीखेज खुलासा कर दिया है.

पुलिस ने सोमवार को गड्ढे को खुदवाकर कंकाल बाहर निकलवाया और उसे पोस्टमार्टम और डीएनए जांच के लिए भेज दिया. पुलिस ने मृतक की पत्नी और उसके बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार कर लिया है.

दरअसल गाजियाबाद के थाना नंद ग्राम इलाके के गांव सिकरोड में रहने वाले चंद्रवीर सिंह उर्फ पप्पू के लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज कराई गई थी. काफी खोजबीन के बाद उनका कोई सुराग नहीं लगा था. इसके बाद पुलिस ने अपनी फाइनल रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल कर दी थी.

विज्ञापन
विज्ञापन

गाजियाबाद एसएसपी ने पुराने कुछ अनसुलझे केस दोबारा खुलवाए. हर केस के लिए अलग टीम बनाई गई. क्राइम ब्रांच की टीम ने चंद्रवीर के गायब होने के केस में काम करते हुए उसकी बेटी से बातचीत की तो पता चला कि पड़ोस में रहने वाले एक अंकल उसके घर में बराबर आते जाते हैं. बेटी ने उन्हीं पर शक जताया. क्राइम ब्रांच ने चंद्रवीर के पड़ोस में रहने वाले अरुण उर्फ अनिल को हिरासत में लिया और उससे कड़ाई से पूछताछ की. इस दौरान उसने पूरा सच उगल दिया.

पूछताछ में अरुण ने पुलिस को बताया कि 2017 से उसका चंद्रवीर की पत्नी सविता से प्रेम प्रसंग था. दोनों को चंद्रवीर ने कई बार आपत्तिजनक हालत में देखा था. इसको लेकर चंद्रवीर सविता को मारता पीटता था. अरुण ने पुलिस को बताया कि उसने हत्या करने से पहले ही अपने घर में 6 फुट गहरा गड्ढा खोद लिया था. 28 सितंबर 2018 की रात चंद्रवीर शराब पीकर घर आया और सो गया. सविता ने फोन करके अपने बॉयफ्रेंड (अरुण उर्फ अनिल) को बुला लिया. अरुण ने तमंचे से सिर में गोली मारकर सोते हुए चंद्रवीर को मौत के घाट उतार दिया. फिर उसने चंद्रवीर के हाथ में चांदी के कड़े को निकालने की कोशिश की पर सफल नहीं हुआ. इसके बाद उसने चंद्रवीर का हाथ काट डाला. और फिर इसी हाथ को जंगल में फेंक दिया.

चंद्रवीर के शव को अपने घर में बने गड्ढे में डाल कर ऊपर से सीमेंट का प्लास्टर कर दिया गया.  इस कारण ही पुलिस लंबे समय तक चंद्रवीर को खोज नहीं पाई थी.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!