T20 World Cup: पाकिस्तान की हार पर मोहम्मद शमी का शोएब अख्तर को जवाब, लिखा – “सॉरी ब्रदर…..”

Mohammad Shami and Shoaib Akhtar (1)
The Hindi Post

रविवार को इंग्लैंड ने ICC T20 विश्व कप के फाइनल में बाबर आजम की अगुवाई वाली पाकिस्तानी टीम को पांच विकेट से हरा दिया. इस हार ने पाकिस्तानी क्रिकेट फैंस को निराश कर दिया है. निराश होने वालों में पूर्व क्रिकेट खिलाड़ी शोएब अख्तर भी शामिल है.

इंग्लैंड ने 19 ओवर में 138 रन के लक्ष्य का सफलतापूर्वक पीछा करते हुए 5 विकेट से जीत हासिल कर ली और विश्व कप अपने नाम कर लिया. पाकिस्तान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 137 रन बनाए थे.

फाइनल मुकाबले में मिली हार के बाद अख्तर ने ट्विटर पर दिल टूटने वाला इमोजी पोस्ट किया. इसके बाद, भारतीय तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने पाकिस्तान के पूर्व तेज गेंदबाज पर कटाक्ष करने का मौका नहीं छोड़ा.

शमी ने ट्विटर पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लिखा, “सॉरी ब्रदर, इसे कर्म कहते हैं”. शमी की यह प्रतिक्रिया सोशल मीडिया पर अब वायरल हो रही है.

दरअसल, शोएब अख्तर भारत की हार पर जश्न मना रहे थे. यह बात हर भारतीय को बुरी लगी थी. अब जब पाकिस्तान फाइनल नहीं जीत पाया है तो शमी ने अख्तर को सटीक जवाब दिया है.

यह देखना दिलचस्प होगा कि अख्तर इसका क्या जवाब देते हैं.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!