दिल्ली-एनसीआर में लगे भूकंप के झटके, एक हफ्ते में दूसरी बार आया भूकंप

Earthquake Depositphotos_49310611_s-2019 (1)

सांकेतिक तस्वीर | हिंदी पोस्ट

The Hindi Post

दिल्ली-एनसीआर, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, बिहार, और उत्तराखंड में भूकंप के झटके महसूस किए गए है.

नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी के अनुसार, नेपाल में आज शाम करीब 7:57 बजे 5.4 तीव्रता का भूकंप आया। भूकंप की गहराई जमीन से 10 किमी नीचे थी.

झटके लगने से लोग घबरा गए. दिल्ली और एनसीआर में लोग, घरों से बाहर निकल आए.

उत्तराखंड में भी यह स्थिति रही. देहरादून में भी जिन लोगों ने झटके महसूस किए वो घर से बाहर निकल आए.

यूपी में बरेली, गाज़ियाबाद, नॉएडा में भी भूकंप के झटके महसूस हुए.

नॉएडा के रहने वाले मोहम्मद कामिल ने हिंदी पोस्ट को बताया कि उन्होंने और उनकी अम्मी ने भूकंप के झटके महसूस किए. कामिल ने कहा जब भूकंप आया तब वो अपने घर पर ही थे. भूकंप के समय, उन्होंने पंखे को हिलते देखा. उन्होंने कहा यह एक डरावना एहसास था.

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!