चलती स्कार्पियो की बोनट पर बैठी लड़की का वीडियो हुआ वायरल, पुलिस ने की गाडी जब्त

Girl sitting on car bonnet (1)
The Hindi Post

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें एक लड़की चलती हुई स्कार्पियो कार के बोनट पर बैठी हुई देखी जा सकती है. वीडियो में देखा जा सकता है कि स्कार्पियो गाड़ी धीरे-धीरे आगे बढ़ रही है. इस वीडियो के बैकग्राउंड में एक गाना भी बज रहा है.

लड़की दरअसल, स्टंट कर रही है. उसके स्टंट करने के दौरान यह वीडियो नॉएडा में रिकॉर्ड किया गया. पुलिस ने इस वायरल वीडियो का संज्ञान ले लिया है. पुलिस ने एक्शन लेते हुए इस वाहन (स्कार्पियो) को जब्त कर लिया है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यह मामला सेक्टर 24 थाना क्षेत्र का है. पुलिस अब आगे की कार्रवाई कर रही है.

विज्ञापन
विज्ञापन

हिंदी पोस्ट वेब डेस्क

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post

You may have missed

error: Content is protected !!