गुरुग्राम: कार स्टंट के दौरान गई एक शख्स की जान, दो घायल, घटना हुई CCTV में कैद

Gurugram Stunt (1)
The Hindi Post

गुरुग्राम | गुरुग्राम के उद्योग विहार फेज-4 इलाके में कार स्टंट करते समय हादसा हो जाने से एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायलों की पहचान नजफगढ़ निवासी अनु कुमार गुप्ता और सुशील कुमार के रूप में हुई है. दोनों एक शराब की दुकान में सेल्समैन के रूप में काम करते है, जबकि मृतक की पहचान नहीं हो पाई है.

पीड़ितों ने पुलिस को बताया कि शनिवार (पांच नवंबर) शाम उद्योग विहार फेज-4 इलाके में राव गजराज सिंह चौक के पास हयात होटल के पीछे काफी शोर-शराबा हो रहा था.

चेतावनी: वीडियो में ऐसी सामग्री है जो कुछ दर्शकों को परेशान कर सकती है.

शोर सुनकर दोनों शराब की दुकान से बाहर निकले तो देखा कि 10-12 युवक आपस में बातें कर रहे हैं और कार से स्टंट भी कर रहे हैं. पुलिस ने कहा कि आरोपियों के पास दो मारुति अर्टिगा, एक हुंडई वेन्यू और एक हुंडई क्रेटा थी.

पीड़ितों ने पुलिस को बताया, एक युवक खतरनाक तरीके से अपनी अर्टिगा कार से स्टंट कर रहा था और उसने हमें टक्कर मार दी जिससे एक 50 वर्षीय व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई और हमें गंभीर चोटें आईं.

सहायक पुलिस आयुक्त मनोज कुमार ने कहा, आरोपी की पहचान की कोशिश जारी हैं. पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर भी आरोपियों की पहचान में जुटी हुई है.

IANS

हिंदी पोस्ट अब टेलीग्राम (Telegram) और व्हाट्सप्प (WhatsApp) पर है, क्लिक करके ज्वाइन करे


The Hindi Post
error: Content is protected !!