कार से सटकर खड़ा था 6 साल का मासूम, युवक ने बेहरमी से मारी लात, घटना हुई CCTV में कैद
तिरुवनंतपुरम | केरल के कन्नूर जिले के थालास्सेरी में शुक्रवार को एक 20 वर्षीय युवक को गिरफ्तार किया गया युवक पर आरोप है कि उसने एक 6 साल के बच्चे के साथ मारपीट की थी. उस बच्चे की गलती महज यह थी, कि वह उस युवक की नो पार्किंग एरिया में खड़ी कार के सहारे से खड़ा था घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है.
आरोपी युवक की पहचान मोहम्मद शहजाद के रूप में हुई है, जो कन्नूर जिले के एक अमीर परिवार से है. वहीं बच्चा एक राजस्थानी दंपति का बेटा है, जो हाल ही में मंदिर में त्योहारी सीजन शुरू होने पर गुब्बारे बेचने कन्नूर आया था.
गुरुवार को हुई इस घटना के चश्मदीद गवाह एक युवा वकील ने पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक शहजाद वहां से जा चुका था.

मारपीट में घायल हुए बच्चे को स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है.
How Cruel”: Kerala Man Seen In Viral Video Kicking Boy For Leaning On Car
Assembly Speaker and Thalassery MLA AN Shamseer said a case would be registered soon and stringent action would be taken against the accused#Kerala pic.twitter.com/xDkpp9khPp
— Md fasahathullah siddiqui (@MdFasahathullah) November 4, 2022
पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज की मदद से कार का पता लगाया और शहजाद को थाने आने के लिए कहा. शहजाद रात 11 बजे पुलिस स्टेशन आया. कार को थाने में खड़ा करवा लिया गया और शहजाद को जाने दिया गया.
शुक्रवार सुबह टीवी चैनलों पर इस घटना के प्रसारण के बाद पुलिस ने शहजाद को हिरासत में ले लिया.
थालास्सेरी के अतिरिक्त एसपी नितिन ने मीडिया को बताया कि शहजाद की गिरफ्तारी जल्द ही दर्ज की जाएगी और उसके खिलाफ आईपीसी 308 (जो एक गैर-जमानती अपराध है) के तहत आरोप शामिल हैं.

आरोपी को गुरुवार रात को छोड़ने की अनुमति क्यों दी गई और शुक्रवार को गैर-जमानती आरोप लगाए जाने के कई सवालों पर नितिन ने कहा कि पुलिस की ओर से कोई चूक नहीं हुई है.
राज्य के शिक्षा मंत्री वी. शिवनकुट्टी ने अपने फेसबुक वाल पर लिखा कि यह एक ऐसी चीज थी, जो नहीं होनी चाहिए थी. इस मामले में सख्त कार्रवाई की जानी चाहिए.
ians
